उप्र के फतेहपुर में आंधी-पानी से 2 की मौत, कई घायल

बीती रात बिंदकी कोतवाली के सेलावन गांव निवासी शिवशंकर पाल की पत्नी सुधा (45) छत पर सो रही थीं। आंधी-पानी व तूफान से बचने के लिए वह छत पर रखी टीन के नीचे खड़ी हो गईं। इस बीच टीन उड़ने लगी, जिसमें सुधा की साड़ी फंस गई। टीन के उड़ते ही सुधा भी टीन के साथ उछलकर पड़ोस की छत की दीवार से जा टकराईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

थरियांव क्षेत्र के कंजरन डेरा मजरे बहरामपुर गांव के रहने वाले राजेश कुमार (32) अपनी पत्नी निर्मला देवी (30), पुत्री पूजा (14) और यांशी (2), पुत्र यश (3) और भतीजी अजूबी (11) के साथ टीन शेड के नीचे सो रहे थे। तूफान के चलते टीन की दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर राजेश की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी व बच्चे घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तूफान से बिजली के कई पोल और पेड़ उखड़ गए, जिससे इलाके की बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493