जीबी नगर थाना सेक्टर-20 के एसओ अनिल शाही ने सोमवार को बताया कि रविवार रात गश्त पर निकले दरोगा धर्मेश शर्मा व पटनीश यादव ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-16 स्थित बीएलएफ मॉल के पास से मुनेश, सतीश, कलीमुद्दीन, कलीम, कृष्ण कुमार व आकाश को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से बेंगलुरुसे लूटा गया एक फोन, दो टैब व एक ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में कृष्ण कुमार दिल्ली के एक कॉलेज में मेडिकल का छात्र है। बदमाशों ने बताया कि वे सामान चोरी करने के बाद सामान की ऑनलाइन बिक्री किया करते थे।
dharmpath.com dharmpath