पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने विजयी आगाज करते हुए ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
इसके अलावा, स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने भी पहले दौर में जीत हासिल की है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त जोकोविक ने स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स को 6-3 , 6-4, 6-2 से मात दी।
अपने करियर का 10वां फ्रेंच ओपन खिताब को जीतने के लक्ष्य से टेनिस कोर्ट पर उतरे चौथी विश्व वरीयता प्राप्त नडाल ने फ्रांस के बेनोइट पीयरे को 6-1, 6-4, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा।
dharmpath.com dharmpath