पशु बिक्री पर प्रतिबंध असंवैधानिक, कानूनी चुनौती देंगे : ममता

कोलकाता, 29 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा पशु बाजारों में कत्ल के लिए जानवरों की खरीद-फरोख्त पर लगाई गई रोक को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि उनकी सरकार कानूनी तौर पर फैसले को चुनौती देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “संघीय व्यवस्था में यह विध्वंसक रवैया है तथा अनावश्यक रूप से दमन, अतिक्रमण तथा हस्तक्षेप है।”

उन्होंने कहा, “कानून बिल्कुल स्पष्ट है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 के अनुसार, किसी भी राज्य की विधायिका के पास सातवीं अनुसूची में उल्लिखित किसी भी मुद्दे पर कानून बनाने का विशेष अधिकार है। कानून स्पष्ट है, फिर भी फैसले को हम पर थोपा जा रहा है। हम उसे स्वीकार नहीं करने जा रहे हैं। राज्य की शक्ति में हस्तक्षेप को लेकर हम इसे कानूनी तथा संवैधानिक रूप से चुनौती देंगे।”

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “राज्य की शक्ति के अतिक्रमण का जानबूझकर प्रयास किया गया है। यह निश्चित तौर पर असंवैधानिक, अनैतिक तथा अलोकतांत्रिक है।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को फैसला लेने से पहले राज्यों से विचार-विमर्श करना चाहिए था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493