नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज मौसम साफ रहेगा। बुधवार को बारिश होने की संभावान है।”
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 62 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath