बिहार में मौसम साफ

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित सभी इलाकों में मंगलवार को सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। इस वजह से सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार, बुधवार को राज्य के कई क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 38.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493