नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक प्रशिक्षु अधिकारी की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने उसका शव स्वीमिंग पूल से बरामद किया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक आशीष दहिया दक्षिण दिल्ली के बेर सराय में सोमवार शाम को भारतीय विदेश सेवा संस्थान की ओर से दी गई पार्टी में अपना दोस्तों के साथ था।
पुलिस का कहना है कि स्वीमिंग पूल में दुर्घटनावश गिरी महिला को बचाने के प्रयास में दहिया की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “दहिया के साथ कई युवा अधिकारी महिला को बचाने का प्रयास करने लगे।”
उन्होंने बताया, “महिला को सुरक्षित पूल से बाहर निकाल लिया गया लेकिन आशीष पूल में डूब गया और थोड़ी देर बाद उसका शव स्वीमिंग पूल में तैरता हुआ मिला।”
उन्होंने बताया, “आशीष को तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।”
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath