बगदाद, 30 मई (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के भीड़ भरे इलाके में मंगलवार को एक कार बम विस्फोट में एक नागरिक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि यह हमला टिगरिस नदी के पार मध्य बगदाद में अल-शुहदा पुल के पास भीड़ भरे चौराहे के पास कार बम विस्फोट से किया गया।
विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
अब तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ज्यादातर इस तरह के हमलों के लिए आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार माना जाता रहा है।
यह हमला आईएस द्वारा सोमवार को बगदाद के एक आईसक्रीम पार्लर में किए गए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट के बाद किया गया है। इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 75 अन्य घायल हो गए थे।
आईएस विरोधी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के समर्थन वाले इराकी बल उत्तरी इराक में मोसुल के पश्चिमी क्षेत्र से आईएस को खदेड़ने के लिए बड़ा अभियान चला रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath