छत्तीसगढ़ में 3 लाख का इनामी सहित 4 नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कमललोचन कश्यप ने बताया, “सुरक्षा बल नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर हिरोली पहाड़ी पर पहुंचा तो नक्सली हड़बड़ा गए और फायरिंग करते हुए ग्रामीणों के साथ भागने लगे। 15 मिनट की फायरिंग के बाद हमारे जवानों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक हुंगा उर्फ बंजर एक लाख रुपये का इनामी है। उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं और स्थायी वारंट भी जारी हुआ था। वह जनताना सरकार रेंज कमेटी का अध्यक्ष है।

उन्होंने बताया कि बंजर पर चोलनार विस्फोट सहित जनप्रतिनिधि विजय की हत्या, आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट, लूट, फोर्स पर फायरिंग जैसे मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए दो अन्य नक्सली जन मिलिशिया सदस्य हैं, जिनके नाम लखमा कुंजाम और हिड़मा कुंजाम हैं। इन पर भी नक्सली वारदातों में शामिल होने के मामले दर्ज हैं।

बंजर ने पुलिस को बताया कि वह करीब डेढ़ दशक से नक्सलियों के साथ काम कर रहा है और उसने कई घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई है।

इसी तरह कुआकोंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाराकरका निवासी जन मिलिशिया सदस्य कुंजामी र्हुे को गिरफ्तार किया है। इस महिला नक्सली पर गादीरास थाना में हत्या, हत्या के प्रयास जैसे आठ मामले दर्ज हैं। वह पिछले 10 वर्षो से नक्सलियों के लिए काम कर रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493