राम मंदिर निर्माण को कोई रोक नहीं सकता : साक्षी महाराज

उन्होंने न्यायालय के बाहर मीडिया को फटकारते हुए कहा, “बाबर का भारत से कोई लेना-देना नहीं था। बेकार में मीडिया बार-बार वहां की इमारत को बाबरी मस्जिद कह रही है। मीडिया को अब ‘बाबरी’ कहने से बचना चाहिए।”

साधु वेशधारी सांसद ने कहा, “अयोध्या में तो रामजन्म भूमि है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को कोई रोक नहीं सकता। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं। वहां पुराना मंदिर था, उसी जगह अब भव्य राम मंदिर बनेगा। मैं न्यायालय में सिर्फ राम मंदिर के निर्माण की बात करूंगा।”

राष्ट्रपिता के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘आदर्श पुरुष’ बता चुके साक्षी महाराज ने कहा, “मैंने कोई अपराध नहीं किया, मैंने कुछ गलत नहीं किया। धरती की कोई ताकत अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को नहीं रोक पाएगी। अब इस बारे में और बहस नहीं होनी चाहिए, क्योंकि जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया था, आज वे भी रामभक्त हो गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493