शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में भट्टागांव चमरयाना निवासी युवती का मोहल्ले के रहने वाले नरेंद्र और जितेंद्र ने रास्ता रोक लिया। दोनों ने युवती का हाथ पकड़ लिया और अपने साथ चलने को कहा, जिसका युवती ने विरोध किया।
दोनों आरोपियों ने युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और भाग गए। पीड़ित युवती ने सदर थाने जाकर दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath