मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई के लिए आए वेदांती ने कहा, “मैं उस विवादित ढांचे को ढहाए जाने वालों में शामिल था। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की इसमें कोई भूमिका नहीं है, वे बिल्कुल निर्दोष हैं।”
उन्होंने कि वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वहीं अदालत में हाजिर होने आईं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा, “मैं खुद को अपराधी नहीं मानती। वो खुला आंदोलन था, जैसा आपातकाल के खिलाफ हुआ था। इस आंदोलन में क्या साजिश थी, मुझे नहीं पता।”
dharmpath.com dharmpath