चेन्नई, 30 मई (आईएएनएस)। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पशु बिक्री को लेकर जारी किए गए नए कानून पर मंगलवार को चार सप्ताह के लिए रोक लगा दी।
उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
केंद्र सरकार द्वारा 23 मई को गाय और भैंस की बिक्री एवं उनके वध को नियमित करने के उद्देश्य से जारी की गई अधिसूचना का तमिलनाडु के राजनीतिक दल कड़ा विरोध कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath