उप्र : प्रेमिका को मार प्रेमी ने खुदकुशी की

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका की मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़ी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी संजय राय के घर में सोमवार रात फेफना थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ का युवक अजीत उर्फ माही (21) घुसा और बिना कुछ बोले संजय राय की बेटी खुशबू (17) को पहले चाकू से गोदा, फिर तंमचे से गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी की मौत के बाद अजीत ने खुद को भी गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी रामयज्ञ यादव, सीओ श्यामदेव के साथ पकड़ी, सिकंदरपुर व खेजुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और मौके से एक तमंचा और चाकू बरामद किया है।

मंगलवार तड़के पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। माही खुशबू के भाई पिं्रस का दोस्त था और पिं्रस के घर उसका अक्सर आना-जाना था।

उन्होंने बताया कि खुशबू की मां की ओर से दी गई, तहरीर पर पुलिस ने माही और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493