दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस संघ के प्रमुख नियुक्त हुए दुष्यंत

डसेलडॉर्फ (जर्मनी), 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला को मंगलवार को दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस महासंघ (एसएटीटीएफ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, दुष्यंत के श्रीलंकाई समकक्ष चंदना परेरा को महासचिव नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा, पाकिस्तान के मोहम्मद सिबतेन को अन्य पद के लिए और मालद्वीप के जुलेका इब्राहिम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसएटीटीएफ की सूची में शामिल अन्य तीन भारतीयों में एम.पी. सिंह, धनराज चौधरी और गणेशन नीलकंठ अय्यर का नाम भी शामिल था। ये सभी अपने चार साल के कार्यकाल को संभालेंगे, जो 2021 तक रहेगा।

टीटीएफआई के महासचिव को एसएटीटीएफ का उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा, चौधरी को सलाहकार और गणेशन को तकनीकी समिति का चेयरमैन चुना गया है।

एसएटीटीएफ के सभी सदस्य बुधवार को यहां होने वाली अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की एजीएम बैठक में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493