विकास के मामले में पूर्वाचल उपेक्षित रहा है : योगी

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर वीर बहादुर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि सिंह अपने संघर्षो के द्वारा ही शून्य से शिखर तक पहुंचे थे। वे प्रदेश के विकास के लिए सतत प्रत्यनशील रहे तथा इस दिशा में ठोस फैसले लेकर उन्होंने काफी कार्य किया।

उन्होंने कहा, “आज भी पश्चिम उत्तर प्रदेश की तुलना में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम विकास हुआ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुकाबले बुंदेलखंड में कम विकास हुआ। मध्य उत्तर प्रदेश में भी राजधानी को छोड़ कर शायद ही कहीं कोई बड़ा काम हुआ है।”

योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए योजना बनाकर कार्य कर रही है। गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवानों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्तमान सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है, जिससे नौजवानों के पलायन को रोका जा सके। प्रदेश के सभी जनपदों में बेहतर बिजली व्यवस्था, गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के साथ ही, प्रदेश के अंदर बेहतर हवाई यात्रा संपर्क के लिए भी राज्य सरकार कृत संकल्पित है।”

योगी ने कहा कि प्रदेश में 2014 और 2017 के जनादेश ने ये साबित कर दिया कि प्रदेश में जातिवाद की राजनीति, परिवारवाद की राजनीति और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों का कोई स्थान नहीं है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक ‘पूर्वाचल का मसीहा वीर बहादुर सिंह’ का विमोचन भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493