दिल्ली में सुबह तेज धूप, शाम में बारिश की उम्मीद

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप निकली हुई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी में शाम के समय बारिश होने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम या रात के समय बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 65 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493