‘वाडा चेन्नई’ में विजय सेतुपति की जगह होंगे अमीर

चेन्नई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता अमीर को धनुष की आगामी फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ में अभिनेता विजय सेतुपति की जगह लिया गया है।

वह व्यस्त रहने की वजह से यह फिल्म नहीं कर पाए।

फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अमीर को फिल्म में विजय का स्थान दिया गया है। यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण भूमिका है और वेत्रिमारन ने अन्य विकल्पों के बीच फिल्म में अमीर को रखना चाहा। वह फिल्म के अगले शेड्यूल से सेट पर शामिल होंगे।”

यह फिल्म उत्तरी चेन्नई के गैंगस्टर के जीवन के 30 वर्षो पर आधारित होगी। यह फिल्म तीन भागों में बनेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493