कैनबरा, 31 मई (आईएएनएस)। बगदाद में मंगलवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) द्वारा किए गए कार बम हमले में आस्ट्रेलिया की एक 12 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा के भी मारे जाने की पुष्टि की गई है। इस हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई थी। विदेश मंत्री जूली बिशप ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जैनब अल हरबिया परिवार के साथ अपने बीमार दादा को देखने इराक की राजधानी में थीं और दिनभर उपवास रहने के बाद उसने अपनी मां से एक आइसक्रीम की दुकान पर ले चलने के लिए कहा था। वहीं पर यह कार बम विस्फोट हुआ।
बुधवार को बिशप ने मेलबर्न की सिरियस स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा की इस हमले में मारे जाने की पुष्टि की। उसके शव को इराक की राजधानी में दफना दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath