बैंकाक, 31 मई (आईएएनएस)। भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में हार कर बाहर हो गए हैं।
उन्हें मंगलवार को पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जर्मनी को ज्वेइब्लर ने मात दी। जर्मन खिलाड़ी ने कश्यप को सीधे गेमों में 21-14, 21-18 से हराया। यह मुकाबला 42 मिनट तक चला।
ज्वेइब्लर तीसरे दौर में मलेशिया के जो वेन सूंगा से मुकाबला करेंगे।
पुरुष एकल में शुभांकर डे को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें मलेशिया के डैरेन लियू ने कड़े मुकाबले में 10-21, 21-15, 21-19 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
महिला एकल में साई उत्तेजिथा राव चुक्का जीत हासिल करने में सफल रहीं। उन्होंने दूसरे दौर में इंडोनेशिया की जेसिका मुलजाटी को 13-21, 24-22, 27-25 से मात दी। हालांकि रुथविका शिवानी अपना मैच नहीं बचा पाईं और इंडोनेशिया की श्री फात्मावती से सीधे गेमों में मुकाबला हार गईं। इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को 21-18, 21-11 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath