पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के यमुनानगर निवासी अंजली राठौर नोएडा में एक निजी मोबाइल कंपनी में नौकरी करती थी। अंजली सेक्टर 62 में गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि अंजली अपार्टमेंट से सुबह नीचे टहलने के लिए उतरी थी, तभी एक युवक सोसाइटी में घुसकर युवती को गोली मारकर फरार हो गया।
गोली लगने के बाद अंजली के साथ रहने वाली लड़कियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि युवक ने युवती के सिर में पीछे से गोली मारी है।
पुलिस ने अंजली के साथ रहने वालों से मिली जानकारी के आधार पर कहा कि गोली मारने वाला युवक लाजपत नगर का रहने वाला है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
dharmpath.com dharmpath