उप्र : मिट्टी की ढांग गिरने से 4 लड़कियों की मौत

पुलिस के अनुसार, ढांग में दबने से ममता (14), स्वाति (17), पिंकी (20), किरण (16) की मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय कलावती घायल हो गई। वहीं मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में घरेलू काम के लिए सुबह 6.15 बजे चिकनी मिट्टी लेने गईं किशोरियों की ढांग में दबकर मौत हो गई।

कथित तौर पर मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग किशोरियों के ऊपर गिर गई, जिसके बाद उसमें दबकर चार किशोरियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ढांग में फंसी किशोरियों को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी।

गांववालों ने आरोप लगाया कि डायल 100 को सूचना देने के बाद भी वह ढाई घंटे लेट पहुंची। घायल महिला को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493