इस्लामाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के हवाईअड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने एक पुराने विमान को एक रेस्टोरेंट में बदल दिया है। यह पुराना विमान पहले पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के स्वामित्व में था। एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल ने यह जानकारी दी।
न्यूज वेबसाइट के अनुसार, 2014 में पीआईए द्वारा सेवा मुक्त किए गए इस जंबो जेट 747-300 एपी-बीएफवी को कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के हैंगर को सौंपा गया था और बाद में इसे हवाईअड्डा सुरक्षा बलों को आतंक विरोधी प्रशिक्षण के उद्देश्यों के उपयोग करने हेतु दान दिया गया था।
प्रोपाकिस्तानी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, विमान को अब एएसएफ द्वारा एक रेस्टोरेंट का रूप दिया गया है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
dharmpath.com dharmpath