मैड्रिड, 31 मई (आईएएनएस)। भारत और स्पेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्पेन के समकक्ष मारियानो राजोय के बीच हुई बातचीत में बुधवार को ईयू-भारत-मुक्त व्यापार समझौता और निवेश (बीटीआईए) की जरुरत पर जोर दिया।
दोनों नेताओं द्वारा जारी संयुक्त बयान में भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार बढ़ाने और संबंधों में मजबूती लाने पर जोर दिया गया।
बयान में कहा गया है, “उन्होंने यूरोपीय संघ-भारत एजेंडा 2020 के लिए कार्रवाई और विदेशी और सुरक्षा नीति, व्यापार और निवेश, वैश्विक मुद्दों, व्यक्तियों के आंदोलन और लोगों से लोगों के बीच संपर्क में सहयोग के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।”
बीटीआई पर पिछले 11 सालों से बातचीत हो रही है और अब तक 16 दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सहमति नहीं बन पाई है। भारत ने उम्मीद जताई है कि अगले दौर की बातचीत में समझौता होने की संभावना है।
बयान के मुताबिक, राजोय ने यूरोपीय संघ में स्पेन की स्थिति को ‘यूरोपीय परियोजना के साथ पूरी तरह से प्रतिबद्ध देश और यूरोपीय संघ की मुख्य नीतियों और उपकरणों के साथ’ बताया।
dharmpath.com dharmpath