पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित सभी क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकलने से उमस बढ़ी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना और आसपास के क्षेत्रों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहने और कम बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 33.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath