अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट, 1 मरा

काबुल, 1 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद में गुरुवार को हवाईअड्डे के बाहर कार बम विस्फोट में एक की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

काबुल में बुधवार को विस्फोटकों से लदे ट्रक में विस्फोट के एक दिन बाद यह घटना हुई है। बुधवार को हुई घटना में 80 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 300 से अधिक घायल हो गए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, “जिस शख्स की मौत हुई है, वह सैनिक था जबकि चारों घायल स्थानीय नागरिक हैं।”

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

काबुल में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493