शिवपुरी, 1 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में इंदौर से कानपुर जा रही एक निजी यात्री बस बुधवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पिछोर थाने के प्रभारी धर्मेद्र यादव ने आईएनएस को बताया कि पिछोर-दिनारा के बीच निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। 12 घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया, वहीं तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यादव के अनुसार, यह निजी यात्री बस इंदौर से कानपुर जा रही थी, इसी दौरान पिछोर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई।
dharmpath.com dharmpath