गोवा के पूर्व मंत्री पर जमीन हथियाने का मुकदमा चलेगा

पणजी, 1 जून (आईएएनएस)। गोवा के पूर्व पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर के खिलाफ जमीन हथियाने तथा धोखाधड़ी का मुकदमा चलेगा।

उत्तरी गोवा प्रधान जिला एवं सत्र अदालत ने गुरुवार को कथित तौर पर जमीन हथियाने में शामिल पूर्व मंत्री तथा दो अधिकारियों कम्युनिडेड ऑफ सेरूला के पूर्व अटॉर्नी पीटर मार्टिस तथा कम्युनिडेड ऑफ बारडेज के पूर्व प्रशासक ईरीन सेन्क्यूरा को 17 जून को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश इरशाद आगा का यह फैसला गोवा पुलिस अपराध शाखा द्वारा बीते साल दिसंबर में दाखिल उस याचिका पर आया है, जिसमें उसने तीनों के खिलाफ मामले को बंद करने अनुरोध किया था।

पूर्व मंत्री तथा अधिकारियों को पारुलेकर को औने-पौने दाम पर एक भूखंड आवंटित करने के लिए सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोपी बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493