रामोस का ग्रीजमान से युनाइटेड से जुड़ने का आग्रह

मेड्रिड, 1 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के डिफेंडर सर्गियो रामोस का कहना है कि एंटोइने ग्रीजमान के जाने से एटलेटिको मेड्रिड कमजोर पड़ जाएगी, हालांकि उन्होंने फ्रांस के ग्रीजमान को इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ जुड़ने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि ग्रीजमान के साथ करार के लिए युनाइटेड ने 360,500 डॉलर प्रति सप्ताह का प्रस्ताव रखा है। ग्रीजमान अगर युनाइटेड की पेशकश स्वीकार कर लेते हैं तो मेड्रिड के साथ उनका मौजूदा वेतन 1.5 करोड़ डॉलर वार्षिक से बढ़कर 1.93 करोड़ डॉलर हो जाएगा।

यूरोपा लीग जीतने वाला युनाइटेड क्लब ग्राजमान के साथ करार के लिए 10.82 करोड़ डॉलर देने के लिए तैयार है।

ग्रीजमान इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और स्पेनिश लीग में सबसे अधिक स्कोर करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्पेनिश लीग में 16 गोल दागे हैं।

रामोस का मानना है कि ग्रीजमान के जाने से एटलेटिको कमजोर हो जाएगा और उनके स्पेनिश लीग जीतने के मौके कम हो जाएंगे।

स्पेन के रेडियो स्टेशन काडेना कोपे को दिए एक बयान में रामोस ने कहा, “हर फुटबाल खिलाड़ी की अपनी जिंदगी होती है और हर किसी को इस प्रकार के फैसले लेने पड़ते हैं।”

रामोस ने कहा, “ग्रीजमान एक अच्छे स्ट्राइकर हैं और निश्चित तौर पर शीर्ष क्लब उनके साथ करार करना चाहेंगे। वह जो चाहें, वह फैसला ले सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493