उप्र : लोनिवि के निगमीकरण के खिलाफ कर्मियों का आंदोलन 6 जून से

लोनिवि कर्मचारी अधिकारी महासंघ के महामंत्री वी.के. कुशवाहा ने गुरुवार को कहा, “सरकार जिस तरह के आरोप लगाकर लोक निर्माण विभाग का निगमीकरण कर रही है, वह सरासर गलत है। सरकार का मानना है कि यह विभाग दो-तीन वर्षो में सड़कें पूरी नहीं बना पाता। यह आरोप गलत है। इस विभाग की गुणवत्ता की चर्चा पहले भी सरकार के विभागीय मंत्री और तत्कालीन मुख्यमंत्री आमसभाओं के दौरान करते रहे हैं। लोनिवि सड़क निर्माण की सबसे बेहतर कार्यदायी संस्था है। विभागीय कर्मचारी दिनरात एक करके बड़ी मेहनत से काम करते हैं।”

कुशवाहा ने सवाल उठाया कि प्रदेश में ज्यादातर निगमों की हालत किसी से छुपी नहीं है, फिर ऐसी स्थिति में एक अच्छे विभाग को निगम के तहत लाकर सरकार क्या संदेश देना चाह रही है?

उन्होंने बताया, “सरकार की इस विकास विरोधी मंशा के खिलाफ लोक निर्माण विभाग का हर कर्मचारी और अधिकारी एकजुट हो चुका है। आंदोलन के तहत छह जून को लखनऊ मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रांतव्यापी धरना एवं 28 जून को प्रांतव्यापी रैली का आयोजन किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493