नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से धनशोधन के मामले को लेकर पूछताछ की।
जैन पर अपनी कंपनियों और कोलकाता की एक डाटा एंट्री ऑपरेटर के जरिए 2010-12 से 2015-16 के बीच काले धन को सफेद करने का आरोप है।
जैन से दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड इलाके में स्थित सीबीआई के मुख्यालय में पूछताछ की गई।
सीबीआई ने जैन के खिलाफ इस मामले में अप्रैल में जांच शुरू की और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
dharmpath.com dharmpath