शाही ने कहा, “अब तक 29 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है जो कि पिछली सरकार की साढ़े सात लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद से चार गुना अधिक है। अब तक गेहूं का चार हजार 500 करोड़ रुपये भुगतान किया जा चुका है। गेहूं खरीद को लेकर प्रदेश में कही असंतोष नहीं है। राजस्व विभाग और बैंकों से सीमांत एवं लघु किसानों की कर्जमाफी के लिए आंकड़े मांगे गए हैं। आंध्र प्रदेश में हुई किसान कर्जमाफी संबंधी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
जीडीपी ग्रोथ पर उन्होंने कहा, “जीडीपी की दर सकारात्मक है और यूपीए सरकार के दौर से आगे है, अभी और आगे जाएगी। भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित है, वह कभी अराजकता नहीं फैला सकता।”
इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दो जून को राज्यमंत्री मंत्री गिरीश चंद्र यादव जनता की समस्याएं सुनेंगे।
dharmpath.com dharmpath