शाहाबाद इलाके के मोहल्ला खत्ता निवासी 12 युवक तीन बाइक से पाली थाना क्षेत्र के कहारकोला स्थित गर्रा नदी में नहाने पहुंचे।
पांच की टोली बनाकर युवक नदी में नहाने गए। इस दौरान पहली टोली गहरे पानी में जाने से डूबने लगी, तो उसे बचाने के लिए दूसरी टोली आगे बढ़ी, लेकिन वह भी डूबने लगी। इस बीच साथियों को डूबते देख युवकों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मुछआरों की मदद से छह युवकों को सुरक्षित नदी से निकाल लिया। जबकि चार युवक नदी में डूब गए।
डूबे युवकों में से सूरज (18), प्रशांत (28) व ईशू (16) के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक अन्य किशोर उत्कर्ष गुप्ता (14) अभी लापता है, जिसकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath