हर जिले में 1 राजपत्रित अधिकारी को नामित करें : योगी

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा, “कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए प्रत्येक जनपद में एक राजपत्रित अधिकारी को नामित किया जाए। नामित अधिकारी कम्युनिटी पुलिसिंग की लगातार समीक्षा कर इस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिम्मेदार एवं जवाबदेह माना जाएगा।”

उन्होंने पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

योगी ने डायल-100 व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश देते हुए कहा, “इस व्यवस्था के तहत, जनपदों को वाहन सहित पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जनपद से संबंधित डायल-100 व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया। सूचना प्राप्त होने पर समय से डायल-100 का वाहन मौके पर न पहुंचने पर संबंधित पुलिस कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।”

मुख्यमंत्री ने सघन एवं लगातार पेट्रोलिंग पर बल देते हुए कहा कि थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सड़कों के किनारे अस्थाई रूप से झोपड़ी बनाकर रहने वालों का भी सत्यापन करना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारी पूरी गंभीरता से पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा करें और लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध सख्ती भी करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493