टोक्यो, 1 जून (आईएएनएस)। जापान का शहर साप्पोरो गुरुवार को समान लिंगी संबंधों को मान्यता देने वाला देश का पहला प्रमुख शहर बन गया है।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि साप्पोरो नगर निगम जापान का पांचवां सबसे बड़ा निगम है, जिसकी आबादी करीब 25 लाख है। अब यह निगम जल्द ही लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेडर (एलजीबीटी) जोड़ों को भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान करेगा।
निगम द्वारा जारी भागीदारी शपथपत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद जोड़ों को एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जो उन्हें अपने जोड़ीदार के जीवनसाथी के रूप में मिलने वाली सुविधाएं प्रदान करेगा। जैसे की जीवन बीमा का लाभार्थी, या फिर पारिवारिक सदस्यों को मिलने वाली छूट जैसे मोबाइल व अन्य सेवाओं आदि की छूट का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाएगा।
यह पहल जापान में समान लिंगी संबंधों को वैधीकरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसे पहले साल 2015 में टोक्यो के शिबुया और सेटागया जिलों ने समान लिंगी संबंधों को मान्यता दी थी।
उसके बाद जापान के इगा (मध्य में स्थित), ताकाकाजुका (पश्चिम में स्थित) और नाहा (दक्षिण में स्थित) शहरों ने साल 2016 में समान लिंगी संबंधों को मान्यता दी थी।
dharmpath.com dharmpath