उप्र : हाईस्कूल, इंटर परीक्षा परिणाम 9 जून को घोषित होंगे

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम नौ जून को घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर ही अंकपत्रों एवं प्रमाणपत्रों को विद्यालयों तक पहुंच दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए विद्यार्थी अंकपत्र का विवरण नेट से डाउनलोड कर सकते हैं।

वर्मा के मुताबिक, इसके अलावा इस बार दो हजार से ज्यादा नकलची पकड़े गए हैं। परीक्षा के दौरान 600 से ज्यादा स्कूलों को ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया गया था। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 257 केंद्रों पर 27 अप्रैल से शुरू होकर 15 दिनों में पूरा हो गया।

इस बार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन करवाया गया है, जबकि कई जिलों के संदिग्ध परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की अलग से जांच करवाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493