झारखंड : नक्सलियों ने 9 वाहनों में आग लगाई

रांची, 2 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को धन देने से इनकार करने पर नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 9 वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने मधुबन पुलिस थाने के तहत आने वाले बागबंध गांव में एक निजी सड़क निर्माण कंपनी के शिविर दफ्तर पर धावा बोला। उन्होंने वहां काम कर रहे मजदूरों की पिटाई भी की।

इसके बाद करीब 15 नक्सलियों ने कंपनी के वाहन को आग लगा दी। इसमें एक बोलेरो जीप, जेसीबी मशीन, एक बाइक और दूसरे वाहन शामिल हैं।

अकेले साल 2017 में नक्सली सड़क निर्माण या सामान ढुलाई में लगे 50 से ज्यादा वाहनों को आग लगा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493