लाहौर, 2 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) द्वारा दोस्ताना मैच रद्द करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के अफगानिस्तान के टी-20 टूर्नामेंट श्पागीजा क्रिकेट लीग-2017 में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पीसीबी ने कड़े लहजे में कहा है कि अफगानिस्तान लीग की नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों को बोर्ड अनापत्ती प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं देगा
पीसीबी ने एक बयान में कहा है, “पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी और अधिकारी लीग में नहीं दिखेगा।”
एसीबी ने राजधानी काबुल में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ दोस्ताना मैच को रद्द कर दिया था साथ ही दोनों देशों के बीच हुए क्रिकेट अनुबंध को भी खत्म कर दिया था। इस हमले में 80 लोगों की जान गई थी और तकरीबन सौ लोग घायल हो गए थे।
एसीबी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था, “एसीबी, पीसीबी के साथ क्रिकेट करार और दोस्ताना मैचों को रद्द करता है। उस देश के साथ जहां आतंकवाद को पनाह दी जाती है उसके साथ हम किसी भी तरह के दोस्ताना मैच नहीं खेल सकते न ही क्रिकेट संबंधित कोई कारर रख सकते।”
dharmpath.com dharmpath