टेटे : विश्व चैम्पियनशिप से बाहर हुई मोउमा-मनिका की जोड़ी

डुसेल्डॉर्फ (जर्मनी), 2 जून (आईएएनएस)। विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा और मोउमा दास के विजयी रथ को चीनी खिलाड़ियों ने रोक दिया।

शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच में चीन की डिंग निंग और लियु शिवेन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को मात दी।

मनिका और मोउमा गुरुवार को विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनीं थी। हालांकि, उनका सफर यहीं पर समाप्त हो गया।

निंग और शिवेन की चौथी वरीय चीनी जोड़ी ने मनिका और मोउमा की जोड़ी को 4-0 (11-7, 11-7, 11-1, 11-3) से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विश्व चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में सबसे अधिक बार हिस्सा लेने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी मोउमा ने कहा, “हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गुरुवार के मैच में हमारी किस्मत अच्छी थी और हमने अच्छी साझेदारी निभाकर इस उपलब्धि को हासिल किया था।”

मनिका ने कहा, “हम आगे तक नहीं जा पाए, लेकिन हम शीर्ष स्तरीय चीनी खिलाड़ियों के साथ मैच खेलकर खुश हैं। बेहतरीन खिलाड़ियों से हारना शर्म की बात नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493