योगी तीन और चार जून को इलाहाबाद में होंगे। वे वहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अर्धकुंभ मेले की तैयारियों, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। भाजपा नेताओं संग भी बैठक करेंगे। इसके अलावा योगी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही भारद्वाज बंधे पर हनुमान जी के दर्शन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री तीन जून को शाम चार बजे इलाहाबाद के स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस पहुंचेंगे। जहां विभिन्न कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक हरिहर गंगा आरती समिति तथा जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। दौरे के दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री का विभिन्न आयोजनों में भाग लेने का कार्यक्रम है।
dharmpath.com dharmpath