श्रीनगर, दिल्ली में एनआईए की छापेमारी (लीड-1)

नई दिल्ली/श्रीनगर, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा घाटी में वित्तपोषण के संदर्भ में शनिवार को श्रीनगर में 14 स्थानों पर जबकि दिल्ली में आठ स्थानों पर छापेमारी की।

तीन अलगाववादी नेताओं तहरीक-ए-हुर्रियत नेता गाजी जावेद बाबा, जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) नेता फारुख अहमद डार उर्फ बिट्टा कराते और हुर्रियत नेता नईम खान के आवासों पर छापेमारी की गई।

इंडिया टूडे चैनल द्वारा प्रचारित वीडियो में इन तीनों को कश्मीर में तनाव बढ़ाने के लिए पाकिस्तान से धन लेने की बात स्वीकार कर ली है।

अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में भी कई स्थानों पर छापेमारी की गई जिसमें चांदनी चौक का बल्लीमारन भी शामिल है।

हुर्रियत अध्यक्ष सैयद अली गिलानी और उनके साथी हुर्रियत प्रांतीय अध्यक्ष नईम खान, डार और बाबा के खिलाफ प्राथमिक जांच के मद्देनजर यह छापेमारी की गई।

एनआईए ने पूछताछ के लिए इन तीनों को पहले दिल्ली भी बुलाया था।

अलगाववादियों को कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और पाकिस्तान के अन्य स्रोतों से पैसा मिला है ताकि घाटी में पथराव करने वालों और हिंसक प्रदर्शनों में शामिल लोगों को पैसा दिया जा सके।

एक वरिष्ठ एनआईए अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “एलईटी प्रमुख हाफिज सईद और पाकिस्तान स्थित अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ प्राथमिक जांच को प्राथमिकी में तब्दील किया गया है।”

हालांकि, इस एफआईआर में किसी भी अलगाववादी नेता का नाम नहीं है।

पुलिस का कहना है कि छापेमारी अभी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493