काबुल, 3 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सरकार ने संभावित आतंकवादी खतरे के मद्देनजर शनिवार को प्रदर्शनकारियों को रैलियों से दूर रहने का आह्वान किया।
काबुल गैरीसन जनरल कमान द्वारा जारी बयान के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने सरकार विरोधी तत्वों द्वारा संभावित आत्मघाती हमलों को लेकर अलर्ट किया है।
उल्लेखनीय है कि काबुल के राजनयिक क्षेत्र में हुए घातक हमले में लगभग 100 लोग मारे गए थे और 400 से अधिक घायल हुए थे।
इसके बाद शुक्रवार को अफगानिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और नेताओं से इस्तीफा देने को कहा।
वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम सात प्रदर्शनकारी मारे गए और कम से कम 20 घायल हुए।
dharmpath.com dharmpath