सुरेश खन्ना ने शनिवार को शहर के कई इलाकों का दौरा कर सफाई अभियान का जायजा लिया। इस दौरान वह सुबह करीब नौ बजे अलीगंज वार्ड पहुंचे। उन्हंे देखते ही क्षेत्रवासियों की भीड़ लग गई और लोगों ने अपनी समस्या बतानी शुरू कर दी। अधिकांश लोगों ने यहां गंदगी, जल निकासी और पेयजल संकट की शिकायतें की। मंत्री के दौरे की भनक लगते ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
इसी दौरान नगर विकास मंत्री अलीगंज के फत्तेपुर मलिन बस्ती पहुंचे। यहां पर गंदगी का अंबार देख उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकारा साथ ही जन समस्याओं को जल्द दूर करने के सख्त निर्देश दिए।
dharmpath.com dharmpath