खुदकुशी की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के मोड़ खुर्द गांव में 35 वर्षीय भारत सिंह, प्रताप नारायण गुप्ता के फार्म हाउस में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। शनिवार सुबह चार बजे परिजनों ने घर के अंदर वाले कमरे में भारत को फांसी के फंदे पर झूलते देखा। यह देख पत्नी के होश उड़ गए। देखते ही देखते आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भारत के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में अभी खुदकुशी का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।
dharmpath.com dharmpath