सीबीएसई 10वीं में 90 फीसदी रिजल्ट, दिल्ली में 78 फीसदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को इलाहाबाद, चेन्नई, दिल्ली, देहरादून और तिरुवनंतपुरम क्षेत्र की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस साल कुल 90.5 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं वहीं दिल्ली में 78 फीसदी रिजल्ट रहा।

इस सीजन में कुल 16,68,567 छात्र सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल थे, जिसमें से 7,55,652 बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। बाकी बचे छात्रों ने अपने-अपने स्कूलों में 10वीं की परीक्षाएं दीं।

दिल्ली में कुल 78.1 प्रतिशत छात्र 10वीं की परीक्षाओं में पास हुए। इसके अलावा, 93.4 प्रतिशत लड़कों ने लड़कियों की तुलना में बोर्ड की परीक्षाएं पास की। 92.5 प्रतिशत लड़कियों ने बोर्ड की परीक्षा पास की है।

दिल्ली में कुल 89.4 प्रतिशत विकलांग बच्चे परीक्षा में पास होने में सफल रहे।

इस बार तिरुवनंतपुरम, चेन्नई और इलाहाबाद में सबसे अधिक बच्चों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा पास की है। इसमें तिरुवनंतपुरम से 99.85 प्रतिशत, चेन्नई से 99.62 प्रतिशत और इलाहाबाद से 98.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

कुल 16,347 स्कूलों के छात्रों ने 3,972 केंद्रों पर सीबीएसई में 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं। ये परीक्षाएं नौ मार्च से 10 अप्रैल के बीच हुई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493