बच्ची की मां को घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस वक्त हुई जब वह शादी समारोह से लौटी और बच्ची को लहू-लुहान हालत में देखा। मां ने रौनापार थाने पर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़ित बच्ची की मां ने कहा, “पड़ोसी के घर शुक्रवार को शादी थी। रात में नींद आने पर वह बच्ची को घर में सुला कर दोबारा पड़ोसी के यहां शादी समारोह में चली आई। इसी दौरान कोई अज्ञात युवक घर में घुसकर सो रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।”
शनिवार सुबह महिला जब घर पहुंची तो बच्ची लहू-लुहान हालत में पड़ी मिली। मामला समझने के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath