छग : रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद खेर ने बताया, “निगम आयुक्त ने निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर नगर निगम जोन 8 के राजस्व उपनिरीक्षक बलराम ध्रुव को जोन 1 में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी, जोन 3 के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी बलदाउ वर्मा को जोन 2 का प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी, जोन 6 के राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद राव जाघव को जोन 3 में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी सहित काउकेचर का अतिरिक्त प्रभार, जोन 8 के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी एवं बाजार नजूल विभाग के विवेकानंद दुबे को बाजार नजूल विभाग सहित जोन 4 का प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी नियुक्त किया है।”

खेर ने बताया, “इसी प्रकार सहायक राजस्व अधिकारी सुरेंद्र दुबे को जोन 4 से जोन 6 का सहायक राजस्व अधिकारी, जोन 1 के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू को जोन 7 का प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी, संविदा सहायक राजस्व अधिकारी डीपी सिंदूर को जोन 1 से जोन 8 का सहायक राजस्व अधिकारी पदस्थ किया है। जोन 5 के संविदा प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी श्रीराम शर्मा का प्रभारी जोन 5 के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी के तौर पर बरकरार रखा है।”

उन्होंने बताया कि सहायक राजस्व निरीक्षक विरेंद्र चंद्राकर को डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड, कौशल मिश्रा को बंजारी माता वार्ड, अनिल देवांगन को रानी दुर्गावती वार्ड, सूजर चक्रवर्ती को बाबू जगजीवन राम वार्ड, अभय श्रीवास्तव को शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड, नरेंद्र सोनी को शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड, दीपक सोनकर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, दयानंद सेन को ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड सहित कई अधिकारियों को सहायक राजस्व निरीक्षक के प्रशासनिक कार्य हेतु पदस्थ किया है।

इसी प्रकार कई अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।

खेर ने बताया कि बंसल ने इस संबंध में प्रशासनिक आदेश को तत्काल प्रभावशील करते हुए संबंधित सभी राजस्व कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर नवीन पदस्थापना के कार्य पर उपस्थित होकर सामान्य प्रशासन विभाग में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493