पीडब्लूडी की 57 व पीएमजीएसवाई की 91 प्रतिशत सड़कें गड्ढ़ामुक्त : मौर्य

मौर्य ने बताया, “क्षतिग्रस्त सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने के अभियान में दो जून तक 49176.57 किलोमीटर सड़कें अकेले लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढामुक्त की जा चुकी है। गत अप्रैल में लोक निर्माण विभाग ने समस्त मार्गो का सर्वेक्षण कर 44,000 मार्गो के 85,942 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्णय लिया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक 49,200 किलोमीटर अर्थात 57.22 प्रतिशत सड़कें गड्ढामुक्त की जा चुकी है।”

उन्होंने कहा, “हम 15 जून तक अपना लक्ष्य पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

केशव मौर्य ने बताया, “अब तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आगरा क्षेत्र में 50 प्रतिशत, इलाहाबाद तथा बरेली में 60 प्रतिशत, आजमगढ़ में 54 प्रतिशत, फैजाबाद में 58 प्रतिशत, गोरखपुर तथा मेरठ क्षेत्र में 55 प्रतिशत, झांसी में 43 प्रतिशत, कानपुर क्षेत्र में 66 प्रतिशत, लखनऊ क्षेत्र में 69 प्रतिशत, मुरादाबाद क्षेत्र में 65 प्रतिशत तथा वाराणसी क्षेत्र में 57 प्रतिशत सड़कें गड्ढामुक्त की जा चुकी है। अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग ने लक्ष्य के सापेक्ष 56 प्रतिशत, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 76 प्रतिशत, पंचायती राज विभाग ने 4.32 प्रतिशत, मंडी परीषद ने 0.36 प्रतिशत, प्रतिशत गन्ना विभाग ने 5.18 प्रतिशत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने 91.56 प्रतिशत तथा नगर विकास निकाय एवं नगर निगम ने 13.06 प्रतिशत सड़कों को लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढामुक्त किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493