चैम्पियंस ट्रॉफी : द. अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रनों से हराया

लंदन, 3 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। उसने शनिवार को द ओवल मैदान पर खेले गए मैच में श्रीलंका को 96 रनों से मात दे दी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम श्रीलंका के सामने 300 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरी टीम 41.3 ओवरों में 203 रनों पर ही ढेर हो गई।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों में हाशिम अमला (103) और फाफ डू प्लेसिस (75) के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ा निजी स्कोर नहीं खड़ा कर सका और इसी कारण एक समय बड़े स्कोर की तरफ जाती दिख रही दक्षिण अफ्रीका 300 के अंदर सीमित रह गई।

श्रीलंका के लिए कप्तान उपुल थरंगा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। उनके अलावा निरोशान डिकवेला ने 41 और कुशल परेरा ने नाबाद 44 रनों का योगदान दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493