लॉस एंजेलिस, 4 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के मशहूर रैपर टायगा अपनी पूर्व प्रेमिका काइली जेनर को पछतावे का अहसास दिलाने के लिए एक दर्दभरा गीत लिख रहे हैं।
सूत्र के मुताबिक, रियलिटी टीवी स्टार काइली के एक अन्य रैपर ट्रेविस स्कॉट के प्यार में पड़ जाने का पता चलने के बाद टायगा ने ऐसा करने का फैसला किया है।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “यह जानने के बाद कि काइली और एक अन्य रैपर पूरे शहर में एक-दूसरे के साथ घूम रहे हैं, टायगा भड़क उठे और उन्होंने स्टूडियो में वापस आने का फैसला किया और कुछ बेहतरीन धुनें बनाईं।”
सूत्र ने बताया कि हालांकि वह काइली और ट्रेविस के बारे में सुनकर दुखी हुए, लेकिन टायगा वह करने जा रहे हैं, जिसे वह करना बखूबी जानते हैं..रैप।
सूत्र ने यह भी बताया कि टायगा के लिए यह अलगाव बेहद मुश्किल है।
सूत्र के अनुसार, “वह अभी भी काइली जेनर से बेहद प्यार करते हैं और किसी दूसरे शख्स के साथ उन्हें देखना उनके लिए बहुत तकलीफदेह है।”
dharmpath.com dharmpath